Sunday, 1 June 2025

रौज़ा रसूलﷺ पर हाज़िरी के ख्वाहिशमंदों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी

Posted by Hastakshar  |  at  June 01, 2025

 जिल हज्ज, 1446 हिजरी

﷽ 

   फरमाने रसूल     

"तुम अपने लिए भलाई के अलावा कोई और दुआ ना करो क्योंकि जो तुम कहते हो उस पर फरिश्ते आमीन कहते है।"

- मुस्लिम 

रियाज़ अल जन्ना में साल के दौरान सिर्फ एक मर्तबा नवाफ़िल अदा करने के हवाले से पाबंदी ख़त्म 


makka-madina-masjid-e-nabvi-masjid-e-haram

✅ नई तहरीक : रियाद 

मदीना मुनव्वरा में कयाम के दौरान रौज़ा-ए-रसूलﷺ  पर हाज़िरी के ख्वाहिशमंदों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी सामने आई है। हरमैन शरीफ़ैन इंतिज़ामी उमूर के सोशल मीडीया एकाऊंटस के मुताबिक़ मस्जिद नबवीﷺ  रियाज़ अल जन्ना में एक साल के दौरान सिर्फ एक मर्तबा नवाफ़िल अदा करने के हवाले से पाबंदी ख़त्म कर दी गई है। 

makka-madina-masjid-e-nabvi-masjid-e-haram


 

    जानकारी के मुताबिक नसक़ मोबाइल एप के ज़रीये परमिट के हुसूल की शर्त अब भी बरक़रार रहेगी, नई हिदायात के तहत तमाम ज़ाइरीन नसक़ मोबाइल एप के ज़रीये हर 20 मिनट बाद नया इजाज़तनामा हासिल कर सकते हैं। मस्जिद नबवीﷺ  में मौजूद ज़ाइरीन भी नए शैडूल के तहत मोबाइल एप के ज़रीये रियाज़ अल जन्ना में नवाफ़िल अदा करने के इजाज़त नामे हासिल कर सकेंगे।

Tagged as:
About the Author

Write admin description here..

0 comment:

Recent Posts

© 2013 Read Me. Powered by Blogger.
Blogger Template by Bloggertheme9 Published..Blogger Templates
back to top